फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rider died in road accident

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई स्पोर्ट्स बाइक, हेलमेट टूटकर युवक के सिर में घुसा, मौत

Sun, 02 Feb 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rider died in road accident
डिवाइडर से टकराई स्पोर्ट्स बाइक, हेलमेट टूटकर युवक के सिर में घुसा, मौत
लखनऊ। गोसाईंगंज में शनिवार तड़के स्पोर्ट्स बाइक पर पीछे बैठे कोलकाता के नोवापारा निवासी सायन बर्मन (24) को झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से हेलमेट टूटकर सायन के सिर में घुस गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहे कोलकाता के बेल गोरिया निवासी प्रताप चंद्र गून (21) मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक सायन अपने दोस्त प्रताप के साथ बीएमडब्ल्यू बाइक से कोलकाता से राइड पर निकले थे। वे गुड़गांव घूमने जा रहे थे। दोनों राइडर थे। बाइक तेज रफ्तार में प्रताप चला रहे थे। तड़के चार बजे गोसाईंगंज में महुरा टोल प्लाजा के एक किलोमीटर पहले पीछे बैठे सायन की आंख लग गई। इससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सायन की मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रताप चंद्र को सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन व प्रताप सायन का शव लेकर कोलकाता चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed