फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Riddhi and Akshay became singles champions

Lucknow News: रिद्धि और अक्षय बने एकल चैंपियन

Sun, 19 Apr 2026 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Riddhi and Akshay became singles champions
लखनऊ। रिद्धि दुबे और अक्षय पांडेय ने केबीएस फाउंडेशन मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रमश: महिला और पुरुष एकल वर्ग के खिताब जीते। प्रतियोगिता के महिला युगल में अनुष्का व राधिका और पुरुष युगल में शिवम पांडेय व शिवम यादव की जोड़ी विजेता बनी।
विज्ञापन


विनय खंड मिनी स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयुवर्गों में किया गया। इसके अंतर्गत रिद्धि दुबे महिला एकल फाइनल में राधिका अग्रवाल को 15-10, 15-5 और अक्षय पांडेय ने पुरुष एकल फाइनल में अर्पित सिंह को कड़े मुकाबले में 15-11, 11-15, 15-13 से पराजित किया। महिला युगल वर्ग के फाइनल में अनुष्का श्रीवास्तव व राधिका अग्रवाल ने प्रशांती शर्मा व रिद्धि दुबे को 11-15, 15-11, 15-12 और पुरुष युगल फाइनल में शिवम पांडेय व शिवम यादव ने दीपक व क्षितिज बाजपेयी को 15-11, 14-16-16-14 से हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


अंडर-11 बालिका एकल फाइनल में किमाया सिंह ने अनयिका को 15-8, 16-14, अंडर-13 बालिका एकल फाइनल में प्रशांती ने अनयिका को 15-10, 14-16, 15-13, अंडर-17 बालिका एकल फाइनल में अनुष्का श्रीवास्तव ने रिद्धि दुबे को 15-12, 15-13, अंडर-15 बालिका एकल में मेगन प्रकाश सान्वी कुमार को 8-15, 15-4, 15-6, अंडर-19 बालिका एकल फाइनल में मेगन प्रकाश ने अपराजिता घोषाल को 15-13, 15-3 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 बालक एकल फाइनल में रोहन राज ने माधव को 15-10, 14-16, 15-3, अंडर-17 बालक एकल फाइनल में एश्वर्य वर्मा ने अरिंजय को 15-13, 15-12 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed