फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rhetoric: Organization sought answer from Minister Pratibha Shukla's former MP husband

बयानबाजी : मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पूर्व सांसद पति से संगठन ने मांगा जवाब, सामने आई भाजपा की अंदरूनी कलह

Fri, 22 Aug 2025 10:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Aug 2025 10:05 AM IST
सार

यूपी सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के अलावा पूर्व जिलाध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। मामले में सभी से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।
 

विज्ञापन
Rhetoric: Organization sought answer from Minister Pratibha Shukla's former MP husband
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला। - फोटो : प्रतिभा शुक्ला के फेसबुक पेज से

विस्तार

कानपुर देहात में भाजपा के भीतर अंदरूनी कलह और गुटबाजी खुलकर सामने आई है। इसके बाद महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला व राजेश तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के निर्देश पर पार्टी के मुख्यालय प्रभारी और महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला की ओर से बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया गया है। इसमें पार्टी ने तीनों नेताओं की बयानबाजी और गतिविधियों को पार्टी के आचरण के विपरीत माना है। इसे अनुशासनहीनता बताया है। पार्टी नेतृत्व ने यह चेतावनी भी दी है कि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई जाए: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री को भेजा पत्र, की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खाद संकट: यूरिया की बढ़ी निगरानी, सीमावर्ती जिलों में हर बोरी का सत्यापन शुरू, कालाबाजारी रोकी जाएगी


सांसद और पूर्व सांसद के गुटों के बीच वार पलटवार से बिगड़ी बात
25 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति अनिल शुक्ला वारसी ने थाने में धरना दिया था। मौजूदा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के गुट के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके जवाब में भोले गुट के माने जाने वाले कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, राजेश तिवारी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर राज्यमंत्री और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए। इस पर बुधवार को मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भोले पर ब्राह्मण और क्षत्रियों को लड़ाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed