फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reward of 25,000 announced for the brother of the accused driver.

Lucknow News: हत्यारोपी चालक के भाई पर 25 हजार का इनाम घोषित

Fri, 04 Sep 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Reward of 25,000 announced for the brother of the accused driver.
लखनऊ। महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी चालक रवि के भाई जय किशन की भूमिका भी सामने आई है। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने जय पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। सियासी रंजिश में हत्या की छानबीन कर रही एसटीएफ को चार अन्य लोगों की संलिप्तता का भी पता चला है।
विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि रवि के भाई जय को पूरे मामले की जानकारी थी। आरोपी जय ने रवि का सहयोग किया था। पुलिस जय की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कई जगह देखा गया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरा मामला उजागर होगा। छानबीन में पता चला है कि वारदात को पूरी तैयारी से अंजाम दिया गया था। हत्या के बाद सभी के छिपने के ठिकाने चिह्नित थे। यही वजह है कि साजिश में शामिल लोग पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। सफेदपोशों के बारे में भी एसटीएफ जानकारी जुटा रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल के जरिये अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में प्रकाश में आए लोगों के नाम बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद इनाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed