फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revolt in BJP for tickets in UP.

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा में बगावत, मुसीबत में भगवा सेना

Sat, 03 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Revolt in BJP for tickets in UP.

पंचायत चुनाव में दावेदारों की भीड़ ने भाजपा की मुसीबत बढ़ा दी है। कोई भी ऐसी जगह नहीं, जहां तीन से चार भाजपा दावेदार मैदान में न हों। जहां प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं और जहां अभी नहीं किए गए, दोनो जगह एक स्थिति है।

विज्ञापन


इससे परेशान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी जिलाध्यक्षों को बागियों को समझाने, मनाने और कोई रास्ता न बचने पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी खुद उतरे हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष निलंबित

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम न करने पर जालौन के जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी को निलंबित कर दिया है। आरोप था कि उन्होंने मनमाने ढंग से भाजपा उम्मीदवार घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी की जगह उदयन पालीवाल को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कुछ अन्य जिला पदाधिकारियों को चेतावनी दी गई है। झांसी सहित कई अन्य स्थानों पर उम्मीदवार तय करने में शिकायतों पर प्रदेश नेतृत्व कठोर कार्रवाई कर सकता है।

भाजपा के समर्थन वाले जगह-जगह ठोक रहे हैं दांव

Revolt in BJP for tickets in UP.

प्रदेश में जिला पंचायतों के 3128 वार्ड हैं। भाजपा इनमें लगभग दो हजार वार्डों के लिए समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

शेष वार्डों के लिए नेताओं की बैठकों के दौर जारी हैं। हर जगह पंचायत चुनाव में भाजपा के समर्थन से मैदान मारने वाले तरह-तरह के तर्कों के साथ दावेदारी ठोंके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष खुद कहते हैं कि सामान्य वार्डों में औसतन छह लोग भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों में यह आंकड़ा 3-4 का है। पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में यह 5-6 दावेदारों का है।

पार्टी नेतृत्व की न सुनी तो होगी कार्रवाई

Revolt in BJP for tickets in UP.

पार्टी नेतृत्व अधिकृत तौर पर समर्थित उम्मीदवारों की जीत का रास्ता मजबूत बनाने के लिए बागियों और विरोधियों की मान-मनौवल में जुटा है। पर, न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वाजपेयी कहते हैं कि दावेदारों की भीड़ प्रदेश में भाजपा की लोकप्रियता का प्रमाण है।

पहली कोशिश है कि अधिकृत तौर पर समर्थित उम्मीदारों की जीत के लिए सभी एकजुट हों। जिन्होंने नामांकन कर दिया, वे नाम वापस लेकर अधिकृत उम्मीदवारों को जिताने का काम करें।

इस बीच, अवध क्षेत्र के पंचायत चुनाव प्रभारी वीरेन्द्र तिवारी ने घोषित उम्मीदवारों से एक साथ नामांकन करने की अपील की है। कहा कि सभी लोग पार्टी के किसी प्रमुख नेता के नेतृत्व में पर्चा दाखिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed