फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   review officer abducted from bapu bhawan in lucknow

लखनऊ : बापू भवन से समीक्षा अधिकारी के अपहरण की सूचना, मचा हड़कंप

Thu, 27 Jun 2019 12:35 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 27 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
review officer abducted from bapu bhawan in lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
 हजरतगंज क्षेत्र में लोकभवन से बुधवार शाम एक समीक्षा अधिकारी वीरेंद्र वर्मा के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। इलाके में नाकाबंदी के साथ दो थानों की टीम लेकर क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। वीरेंद्र लोकभवन परिसर में ही मिल गए। पता चला कि लेनदेन के विवाद के चलते तीन व्यक्ति उन्हें रोककर तगादा कर रहे थे। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जानकीपुरम निवासी वीरेंद्र वर्मा के पुत्र डॉ. हिमांशु बुधवार को पिता को लेने लोकभवन पहुंचे थे। गेट के पास से वीरेंद्र लापता हो गए। कॉल रिसीव न होने पर हिमांशु ने परिचितों को जानकारी दी।
विज्ञापन


कई लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके समीक्षा अधिकारी के अपहरण की सूचना दे दी। उनके मोबाइल का लोकेशन लोकभवन के आसपास था। चौराहों पर नाकाबंदी के साथ तलाश शुरू की गई। वह परिसर में मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि रामू नामक व्यक्ति से लेनदेन का विवाद था। रामू ने दो साथियों की मदद से उन्हें रोककर तगादा किया। नेटवर्क समस्या के चलते हिमांशु का अपने पिता से संपर्क नहीं हो सका। उसने अपहरण की सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed