फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   revenue clerk association on strike

शिकायतें आईं 555, सुनवाई सिर्फ 12 पर

Wed, 02 Oct 2013 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
revenue clerk association on strike

प्रशासन की वादाखिलाफी से नाराज लेखपाल संघ के कार्य बहिष्कार के बीच

विज्ञापन
मंगलवार को तहसील दिवस निपटा।

इस दौरान सदर तहसील में आंदोलित लेखपालों ने तहसील दिवस के सभी तरह के कार्यों का बहिष्कार कर इसमें कोई हिस्सेदारी नहीं की।

लेखपालों की सक्रिय हिस्सेदारी न हो पाने के कारण ही जिले की चारों तहसील में दर्ज हुईं रिकॉर्ड 555 शिकायतों में से मात्र 12 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

अन्य शिकायतों को त्वरित स्तर पर निस्तारित कराने का निर्देश देकर अधिकारियों ने तहसील दिवस की रस्म अदायगी पूरी की।

मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में सर्वाधिक 201 शिकायतें मोहनलालगंज तहसील में दर्ज हुईं। इसके बाद 117 शिकायतें सदर तहसील में, 140 बीकेटी में और 97 मामले मलिहाबाद तहसील में आए।

इनमें से मोहनलालगंज में पांच, सदर तहसील में तीन और मलिहाबाद में चार शिकायतों का निस्तारण ही मौके पर कराया जा सका।

शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को भेज दिया गया। बीकेटी में आयोजित तहसील दिवस के दौरान बीते कई माह से मानदेय न मिलने से नाराज नगर पंचायत बीकेटी के रसोईयों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed