{"_id":"5dcbe4d88ebc3e5af44c9d5e","slug":"reunion-ceremony-of-gorkha-rifles-regimental-center-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कठिन प्ररिश्रम से परंपराएं कायम रखें जवानः जनरल रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन प्ररिश्रम से परंपराएं कायम रखें जवानः जनरल रावत
Wed, 13 Nov 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Nov 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
थल सेनाध्यक्ष जनरल रावत
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में छावनी स्थित 11वीं गोरखा राइफल्स रेजिमेन्टल सेंटर ने मंगलवार को अपना 12वां पुनर्मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने सभी सैन्य अधिकारियाें एवं जवानों को कठिन परिश्रम व वीरता के साथ रेजिमेंट की उच्च परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। तीन दिवसीय समारोह में देश के विभिन्न स्थानों एवं नेपाल से 150 सैन्य अधिकारियों सहित 1500 जूनियर कमीशंड अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। समारोह के आयोजन का उद्देश्य रेजिमेंटल गौरव को बढ़ाना, सेवारत भूतपूर्व सैनिकों एवं युवा सैनिकों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना एवं कर्तव्य भावना को बढ़ाना था।
विज्ञापन
समारोह में सन् 1971 के युद्ध में भाग ले चुके ले. जनरल जेबीएस यादव ने एक प्रेरणादायी अभिभाषण दिया। उन्होंने नेपाल व भारत के गोरखा सैनिकों द्वारा रेजिमेंट की परंपराओं को बनाये रखने में उनके कुशल योगदान की सराहना की। समारोह में पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिग-इन-चीफ ले. जनरल अनिल चौहान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Trending Videos
खिलाड़ियों एवं घायल सैनिकों का किया सम्मान
11वीं गोरखा राइफल्स के जाने माने खिलाड़ियाें को सम्मानित किया गया। विश्व कॉमनवेल्थ गेम्स तथा एशियन गेम्स के दौरान पिस्टल शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से सम्मानित सूबेदार जीतू राई भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। युद्ध वीरांगनाओं एवं युद्ध में घायल सैनिकों को उनके अप्रतिम बलिदान के लिए एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
समारोह में परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन मनोज पांडेय तथा अशोक चक्र से सम्मानित ले. पुनीत दत्त के माता-पिता भी उपस्थित थे।
समारोह में परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन मनोज पांडेय तथा अशोक चक्र से सम्मानित ले. पुनीत दत्त के माता-पिता भी उपस्थित थे।