{"_id":"5b1d84654f1c1bf76e8b7678","slug":"retirement-age-for-state-employees-should-be-62-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करे राज्य सरकार', कर्मचारी महासंघ ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करे राज्य सरकार', कर्मचारी महासंघ ने उठाई आवाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
महासंघ अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय (मध्य में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की है। महासंघ अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय व महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इस पर निर्णय नहीं किया तो 15 जुलाई के बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
महासंघ पदाधिकारियों ने कहा है कि शिक्षक 62 वर्ष, प्रोफेसर 65 वर्ष, चिकित्सक 65 वर्ष तक सेवाएं देते हैं। ऐसे में राज्य कर्मचारी को 60 साल में अयोग्य मानकर रिटायर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में इस समय करीब 60 फीसदी कर्मचारियों की कमी है। इससे कार्यरत कर्मचारियों पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 60 से बढ़ाकर 62 कर दी गई है। तो यूपी के कर्मचारियों के साथ ये अन्याय क्यों? कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि सरकार अगर नहीं मानी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन