फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retired teacher murdered in lucknow.

रिटायर्ड शिक्षिका की बेरहमी से हत्या कर लूटपाट

Wed, 17 Feb 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Feb 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
 retired teacher murdered in lucknow.

बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात नाका थाने के ठीक पीछे एक घर पर धावा बोला। अकेले रह रही रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या करके नगदी और गहने बटोर ले गए। पुलिस को भनक तक न लगी। रात में खाना लेकर पहुंचे पोते ने बिस्तर पर शव पड़ा व सामान बिखरा देख शोर मचाया। इस पर पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नाका हिंडोला में थाने के ठीक पीछे स्थित मकान में रिटायर्ड शिक्षिका इंदिरा गुप्ता (65) अकेले रहती थीं। चौराहे से दूसरी तरफ गणेशगंज रोड पर उनका बेटा राजेश गुप्ता अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


रोजाना की तरह मंगलवार रात 10:30 बजे पोता आयुष खाना लेकर पहुंचा। बेड पर इंदिरा गुप्ता का शव पड़ा था। कान से खून रिस रहा था। तमाम सामान व रेजगारी बिखरी पड़ी थी। अलमारी व बक्से खंगाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजारा देख आयुष ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी और पिता को कॉल की। राजेश व परिवारीजन आननफानन में मौके पर पहुंचे।

...इसलिए परिचित के हत्यारा होने की आशंका

 retired teacher murdered in lucknow.

प्लेट में लड्डू व गिलास रखा देख किसी परिचित द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने की आशंका के चलते सआदतगंज के पुराना हैदरगंज निवासी रिश्तेदार विकास और गगन पर संदेह जताया।

राजेश ने जानकारी दी कि मां इंदिरा गुप्ता पांच साल पहले नवयुग कन्या प्राइमरी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुई थीं। पिता देवी प्रसाद की सात साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

मां अकेली रहती थी। उनके पास सोने व चांदी के गहने व नगदी थी। वह खुद दोपहर तीन बजे अपनी मां को खाना खिलाकर लौटे थे और रात में बेटा आयुष खाना लेकर गया था।

राजेश ने कहा कि परिवार में उनकी दो बहने हैं। विकास और गगन अक्सर उनकी मां के पास आते थे और उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed