फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired military man arrested by police

पुलिस के हत्थे चढ़ा शोहदा निकला रिटायर्ड फौजी

Wed, 24 Jul 2013 06:55 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 06:55 AM IST
विज्ञापन
Retired military man arrested by police

पुलिस की गिरफ्त में आया अधेड़ शोहदा रिटायर्ड फौजी निकला। आरोपी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि वह बैंक में अकाउंट खुलवाने आई युवतियों के फॉर्म से मोबाइल नंबर लेकर कॉल व एसएमएस करता था।

वीमेन पावर लाइन ने पूछताछ के बाद मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करा उसे विभूतिखंड पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने शोहदे को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

22 जुलाई को राजधानी की एक युवती ने वीमेन पावर लाइन ‘1090’ पर अश्लील मैसेज व कॉल आने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस पर पावर लाइन के प्रभारी ने उक्त नंबर पर फोन कर समझाया था। इस पर शोहदे ने उनसे भी अभद्रता की और युवती को फोन पर धमकाया।

छानबीन में पता चला कि शोहदा उप्र के अलग-अलग जनपदों की 25 से अधिक युवतियों को कॉल व अश्लील एसएमएस कर परेशान कर रहा है।

वीमेन पॉवन लाइन के प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को विभूतिखंड पुलिस की मदद से शोहदे को गोमतीनगर से दबोच लिया। शोहदे की पहचान गोमतीनगर के विरोज खंड निवासी राम केवल पांडेय के रूप में हुई।

पूछताछ में पता चला कि आर्मी से रिटायर होने के बाद उसने गोमतीनगर के एसबीआई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर ली। इस दौरान अकाउंट खुलवाने आई युवतियों के फॉर्म व आगंतुक रजिस्टर से उनके नंबर निकाल लेता था। इसके बाद फोन करता।
विज्ञापन


पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के पास से पांच विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड और तीन सेलफोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के दो बेटे हैं। एक बीएड कर रहा है, जबकि दूसरा सर्राफा की दुकान चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed