फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retired major-general-gagandeep singh bakshi-comment-leaders

राजनेता कर रहे देश के साथ गद्दारी: बख्शी

Mon, 28 Oct 2013 07:39 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 07:39 AM IST
विज्ञापन
retired major-general-gagandeep singh bakshi-comment-leaders

सेवानिवृत्त मेजर जनरल गगनदीप बख्शी ने कहा है कि देश की

विज्ञापन
सुरक्षा की किसी को चिंता नहीं है।

केंद्र सरकार राजनेताओं के लिए वे अत्याधुनिक 12 हेलीकॉप्टर खरीदने को तैयार है, जिसे महंगा मानते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी खरीदने में असमर्थता जता दी।

एक तरफ इतने महंगे हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी है, वहीं देश की सुरक्षा 1960 की तकनीक वाले हेलीकॉप्टरों के भरोसे है।

बख्शी ने कहा, राजनेता देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। राष्ट्रधर्म के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बख्शी ने कहा, मुश्किल तो यह है कि कुछ लोगों को खुश करने के लिए जम्मू-कश्मीर से सेना हटाने की मांग शुरू हो गई है।

पढ़ें-बहराइच रैली को लेकर प्रशासन सतर्क

2014 निर्णायक वर्ष है। अफगानिस्तान से अमेरिका की सेना हटने वाली है। अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। बांग्लादेश में दिसंबर में होने वाले चुनाव में नई सरकार आ सकती है।

नेपाल में भी बदलाव हो सकता है। उसके बाद जो कुछ होगा, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। नवाज शरीफ से हमारी सरकार ने बहुत उम्मीद पाल ली थी, पर जबसे शरीफ प्रधानमंत्री बने, तब से रोज हमारे जवान मारे जा रहे हैं।

पढ़ें- यूपी में हाई अलर्ट, रैलियों पर पैनी निगाह

रोज युद्ध विराम का उल्लंघन हो रहा है। दुर्भाग्य तो यह है कि मानवाधिकार संगठन के लोगों के लिए सैनिकों के बलिदान की कोई कीमत नहीं है, लेकिन कोई घुसपैठिया या आतंकी मार दिया जाए तो इनका दिल दर्द से तड़पने लगता है।

कहा कि राजनेता देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। जनता को ही देश की रक्षा की जिम्मेदारी उठानी होगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed