फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired employee died in accident

Lucknow News: सेवानिवृत्त कर्मी को रौंदा, खड्ड में पलटी कार, तीन घायल

Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Retired employee died in accident
जगतपुर (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार तड़के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार कार सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी को टक्कर मारते हुए खड्ड में जाकर पलट गई। इस हादसे में सेवानिवृत्त कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। कार पर सवार तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार में दबे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ओम नगर निवासी सुंदरलाल (65) छह साल पहले सिंंचाई विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे वे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे की तरफ गए थे। हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार सुंदरलाल को टक्कर मारते हुए खड्ड जाकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर जगतपुर सीएचसी पहुंचाया।
घायलों की पहचान प्रयागराज जिले के लाल गोपालगंज निवासी रोशनलाल, कैसूर रहमान और मोहम्मद शफीक के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के बेटे सूरज पाल ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कार को कब्जे में लेकर पुलिस उसके चालक की तलाश कर रही है।



दोस्त को एयरपोर्ट पर छोड़कर लौट रहे थे युवक
हादसे में घायल हुए कार सवार तीनों युवक अपने दोस्त को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचाकर प्रयागराज लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसलिए चालक कार को अनियंत्रित नहीं कर सका और बुजुर्ग को रौंदते हुए वह खड्ड में जाकर पलट गई। पुलिस का दावा है कि युवकों ने प्रयागराज की किसी ट्रैवेल एजेंसी से कार को बुक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed