{"_id":"639df6eb70d6a34141248f84","slug":"result-released-for-senior-junior-class-assistant-and-supply-inspector-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रवर-कनिष्ठ वर्ग सहायक और पूर्ति निरीक्षक भर्ती का परिणाम जारी, कुल 76 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रवर-कनिष्ठ वर्ग सहायक और पूर्ति निरीक्षक भर्ती का परिणाम जारी, कुल 76 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थी
Sat, 17 Dec 2022 10:35 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:35 PM IST
सार
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि प्रवर वर्ग सहायक के 11, अवर वर्ग सहायक के 20 पद और खाद्य एवं रसद विभाग में पूर्ति निरीक्षक के 45 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर व कनिष्ठ वर्ग सहायक और पूर्ति निरीक्षक के 76 पदोंं पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि प्रवर वर्ग सहायक के 11, अवर वर्ग सहायक के 20 पद और खाद्य एवं रसद विभाग में पूर्ति निरीक्षक के 45 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
नवनियुक्त शिक्षकों का कल नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त 1395 प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को रविवार को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें विभिन्न 15 जिलों के अभ्यर्थियों को लोकभवन सभागार में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं बाकी अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के अनुसार लोकभवन में सुबह 11 बजे से होने वाले समारोह में अंबेडकरनगर, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर व उन्नाव के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन