फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   result of modi iron collection movement

गुजरात की टीम ने संभाली यूपी में लौह अभियान की कमान

Wed, 11 Dec 2013 09:16 PM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
result of modi iron collection movement

गुजरात में बनने वाली सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए गांव-गांव से लोहा एकत्र करने के अभियान का सच 15 दिसंबर को सबके सामने आएगा।

विज्ञापन


इसे लेकर प्रदेश में भाजपा नेताओं की राह अलग-अलग दिखने लगी है।

शायद यही वजह है कि यूपी की स्थिति भांपते हुए पूरे अभियान को परवान चढ़ाने और उस पर नजर रखने के लिए गुजरात से काफी बड़ी टीम उत्तर प्रदेश आ चुकी है। इसमें जन प्रतिनिधि से लेकर गुजरात सरकार के कई अधिकारी शामिल हैं।

दावा कुछ और सच्चाई कुछ
इस जनजागरण अभियान के लिए 15 दिसंबर को देश में 565 स्थानों पर ‘एकता के लिए दौड़’ कार्यक्रम होने हैं। सूबे में यह दौड़ 94 स्थानों पर होगी।

इसमें जुटने वाली संख्या से ही पता चलेगा कि मोदी के अभियान को यूपी में परवान चढ़ाने को लेकर भाजपाई कितने गंभीर और सक्रिय हैं।

यह सवाल इसलिए भी खड़ा हो रहा है क्योंकि गुजरात से आई टीम और भाजपा के स्थानीय नेताओं के बीच संवादहीनता जैसी स्थिति दिख रही है।

इसका प्रमाण बुधवार को यहां हुई प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के तमाम स्थानीय नेताओं की गैरहाजिरी से मिला। साथ ही अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी भाजपा नेताओं की अनभिज्ञता है।
विज्ञापन


बुधवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में महापौर डा. दिनेश शर्मा को छोड़कर भाजपा का कोई नेता नहीं था। भाजपा नेता तर्क देते हैं कि यह अभियान गैर राजनीतिक है लेकिन उनके पास इसका जवाब नहीं है कि इस पूरे अभियान में भाजपा के अलावा दूसरा कोई क्यों नहीं दिख रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता दिखाएंगे झंडी
दौड़ को हरी झंडी दिखाने के लिए अलग-अलग नेताओं के नाम तय किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव 15 दिसंबर को लखनऊ में इस दौड़ को झंडी दिखाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी वाराणसी में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार कानपुर में, कलराज मिश्र गोरखपुर, सहारनपुर में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल तोमर और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा मथुरा में इस दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।

सियासी टोह भी साथ-साथ
गुजरात से लखनऊ आई टीम में वहां के वित्तमंत्री नितिन पटेल के अलावा सांसद दिलीप पांड्या, पूनमबेन जाट, पूर्व सांसद विजय रुपाणी, विधायक नारणभाई पटेल, जगरूप सिंह राजपूत, भानुबेन बाबरिया, राजेन्द्र भाई त्रिवेदी, पीयूष भाई त्रिवेदी, कांधल जडेजा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र भाई पटेल और बड़ोदरा के महापौर बाबूभाई सोलंकी शामिल हैं।


सूत्रों का कहना है कि यह टीम न सिर्फ सरदार पटेल की प्रतिमा निर्माण अभियान को परवान चढ़ाने आई है बल्कि उप्र की सियासी टोह और भाजपा नेताओं के बारे में फीडबैक जुटाना भी इनका उद्देश्य है। इसके अलावा कई सचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव और अन्य कुछ अधिकारी भी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed