फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation will be given to those who have not avail the benefits

जिन्हें नहीं मिला, उन्हें दिलाएंगे आरक्षण का लाभ : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 30 Nov 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
reservation will be given to those who have not avail the benefits
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि जिन्हें अब तक आरक्षण का लाभ नहीं मिला है, भाजपा उन्हें लाभ दिलाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट से किसी भी जाति को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संरक्षक सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वे शुक्रवार को पार्टी के एससी मोर्चा के वाल्मीकि समाज के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए कभी देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया। जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती का आतंकी संगठनों से मेल मिलाप बढ़ा तो भाजपा ने पीडीपी गठबंधन को लात मार दिया। सत्ता सुख से वंचित लोग अब पीएम मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। भाजपा का जनता से गठबंधन है इसलिए कोई कितने भी गठबंधन कर लें, लेकिन मोदी को दोबारा पीएम बनने से नहीं रोक सकते।
विज्ञापन


उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का तो उपयोग किया, लेकिन उनके विचारों को नहीं अपनाया। सपा संरक्षक पर तंज कसते हुए पांडेय ने कहा कि क्या लोहिया ने यही सिद्धांत और आदर्श दिया था कि मुलायम अपने ही परिवार के 67 से भी अधिक लोगों को विभिन्न पदों पर बैठाकर शासन सत्ता का सुख भोगते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने भी आंबेडकरजी के सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी। एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद कौशल किशोर ने कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में दलित और वंचित वर्ग के जीवन स्तर में काफी सुधार किया है।

कार्यक्रम संयोजक व विधायक अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि विपक्षी दलों ने वाल्मीकि समाज का सिर्फ  वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, एसएसी मोर्चा प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला और मनीष दीक्षित भी शामिल हुए। सम्मेलन को विधायक राजवीर दिलेर, विधायक प्रमोद अठवाल, मुकेश आर्य, मंजू दिलेर और उर्मिला चंदेल समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। 

वाल्मीकि समाज ने मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग

वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन की मौजूदगी में हंगामा कर समाज के तीन विधायकों में किसी एक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की। उन्होंने समाज को सत्ता व संगठन में जगह नहीं मिलने और राजनीतिक नियुक्तियों में भी समाज की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर की। समाज ने नगर निकायों में सफाई कार्य में ठेका प्रथा बंद करने, सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती समेत कई अन्य मांगें उठाईं।

मंजू दिलेर के बयान पर हंगामा
राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य मंजू दिलेर के बयान पर भी हंगामा हुआ। मंजू ने अपने संबोधन में कहा था कि वाल्मीकि समाज के लोग भिखमंगे नहीं है कि मांगते फिरे। यही बात समाज के युवाओं को चुभ गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed