फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Panchayat Chunav 2021 Date News: Reservation process of Panchayats will be completed by March 17 in the state, reservation policy will be released soon

Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

Tue, 09 Feb 2021 02:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Feb 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021 Date News: Reservation process of Panchayats will be completed by March 17 in the state, reservation policy will be released soon
यूपी पंचायत चुनाव 2021: पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala

यूपी में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं जिसके लिए आरक्षण प्रक्रिया 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी। पंचायतों के परिसीमन और पुनर्गठन से जुड़े काम पूरे कर लिए गए हैं। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी। हाईकोर्ट के शिड्यूल के मुताबिक ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतों के परिसीमन व पुनर्गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब प्रदेश में 826 विकास खंड और 58194 ग्राम पंचायतें होंगी। चुनाव में 7,31,813 ग्राम पंचायत सदस्य, 75855 क्षेत्र पंचायत और 30,051 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों के वार्डों की (निर्वाचन क्षेत्रों) आरक्षण निर्धारण नीति का शासनादेश जल्द जारी कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए आरक्षण प्रक्रिया 17 मार्च तक पूरी कर तय अवधि में चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन में तीन साल से अव्वल यूपी
पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत इज्जत घर निर्माण में वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान रहा है। इस योजना में 2.18 करोड़ इज्जत घरों का निर्माण कराया गया है। इज्जत घर निर्माण में पिछले चार वर्षों में कुल 24,40,948 करोड़ रुपये व्यय किए गए। रोजगार की दृष्टि में कुल 19.62 करोड़ मानव दिवस सृजित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

2200 करोड़ से बनाए 43800 सामुदायिक शौचालय

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में प्रदेश की 58756 से अधिक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसके सापेक्ष 43,830 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इनमें एक करोड़ से अधिक मानव दिवस का सृजन राजगीरों एवं श्रमिकों के लिए किया गया है। इनके निर्माण पर 2200 करोड़  रुपये खर्च आया है।

1052 पंचायत भवनों, 8 डीपीआरसी का निर्माण पूरा
पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में 2498 पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 318.14 करोड़ रुपये रिलीज किए गए। प्रत्येक पंचायत भवन के लिए 17.46 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इनमें से 1052 पंचायत भवनों का निर्माण पूरा कर लिया गया और 1446 निर्माणाधीन हैं। 25 जिलों में 50 करोड़ की लागत से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) की स्थापना की जा रही है। 8 डीपीआरसी का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पांच लाख रुपये प्रति सेंटर की लागत से 26 पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है। ग्राम पंचायतों को डिजिटली सशक्त करने के लिए 3145 लैपटॉप दिए जाने की कार्रवाई चल रही है।

पीएफएमएस व्यवस्था लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य

चौधरी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों में 848 के लक्ष्य के सापेक्ष 718 अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। प्रत्येक स्थल की लागत 24.36 लाख है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत प्रदेश सरकार ने 3 वर्षों में 724 ग्राम पंचायतों को 36.87 करोड़ की पुरस्कार धनराशि उपलब्ध कराई गई है। राष्ट्रीय स्तर के पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कारों में विगत 4 वर्षों में 6 जिला पंचायतों, 12 क्षेत्र पंचायतों एवं 87 ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि पीएफएमएस व्यवस्था लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed