{"_id":"6cbcb88aa8bf706a45852253e05dd133","slug":"reservation-in-recruitment-in-permanent-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टरों की तर्ज पर संविदा ड्राइवरों को भी कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टरों की तर्ज पर संविदा ड्राइवरों को भी कोटा
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Mon, 02 Dec 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम संविदा कंडक्टरों की तर्ज पर अब संविदा ड्राइवरों को भी रिक्त नियमित पदों पर होने वाली भर्ती में 35 फीसदी कोटा देने पर राजी हो गया है।
विज्ञापन
इस आशय का प्रस्ताव 17 दिसंबर को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में लाकर उसे मंजूरी दी जाएगी।
निगम के प्रबंध निदेशक ने यह आश्वासन कर्मचारी प्रतिनिधियों को दिया है।
सोमवार को प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, गिरीश कुमार मिश्र सहित अन्य से समस्याओं पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
समस्याएं सुनने के बाद प्रबंध निदेशक ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की साल 2012 के जनवरी एवं जुलाई की बकाया महंगाई भत्ते की किश्त का भुगतान कराने के लिये शासन से अनुमति मांगेंगे।
विज्ञापन
वहीं नियमित कर्मचारियों की भांति संविदा ड्राइवरों एवं कंडक्टरों का भी जनवरी एवं जुलाई में महंगाई भत्ता राहत के रूप में भुगतान होगा।
उन्होंने यह आश्वासन दिया कि भविष्य में ड्राइवरों की जो भी भर्ती होगी, उसमें संविदा ड्राइवरों को 35 फीसदी कोटा मिलेगा।
वहीं मृतक आश्रितों के परिजनों को नौकरी देने के लिए शासन से अनुमति मांगेंगे। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने परिवहन निगम को सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो से मुक्त करने की मांग उठाई।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)