{"_id":"5a018fa34f1c1bd8538bb865","slug":"reservation-in-private-sector-mayawati-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण पर मायावती ने रखा अपना पक्ष, नीतीश को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण पर मायावती ने रखा अपना पक्ष, नीतीश को दी नसीहत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण का पक्ष लेने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बिहार में बीजेपी के साथ सत्ता में बैठे लोगों को अब प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग नहीं, आरक्षण दिलवाना चाहिए।
विज्ञापन
सिर्फ कोरी बयानबाजी करके मीडिया में सुर्खियां बटोरने और सस्ती राजनीति करने से काम नहीं चलेगा।
एक प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बड़े-बड़े सरकारी कार्य प्राइवेट कंपनियों को ही दे रही है। इसीलिए बसपा दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े लोगों को प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण दिए जाने की मांग केंद्र सरकार से कर रही है लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग के लोगों के सरकारी नौकरी में पदोन्नति में भी आरक्षण की व्यवस्था को संवैधानिक संशोधन के जरिए प्रभावशाली बनाना चाहिए।
विज्ञापन