फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation in gram panchayat

बीस वर्ष से जातिगत आरक्षण से वंचित ग्राम पंचायतों को इस बार भी नहीं मिला लाभ

Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
reservation in gram panchayat
मलिहाबाद, लखनऊ। विकास खंड मलिहाबाद के लिए तैयार आरक्षण सूची प्रधान प्रत्याशियों के गले नहीं उतर रही है। ऐसा इसलिए कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि पिछले 20 वर्षों से जातिगत आरक्षण से वंचित पंचायतों को प्राथमिकता पर आरक्षित किया जाए। इसके बाद भी विकास खंड की एक दर्जन ग्राम पंचायतें जातिगत आरक्षण से वंचित रह गईं। विकास खंड की 67 ग्राम पंचायतों में से 34 पंचायतें एससी/ओबीसी/महिला के लिए आरक्षित होनी थीं और इतनी ही पंचायतें ऐसी हैं जो पिछले 20 वर्षों से जातिगत आरक्षण से दूर हैं।
विज्ञापन

अनंतिम आरक्षण सूची में ब्लॉक की जातिगत आरक्षण से वंचित 34 पंचायतों में से 22 ही आरक्षित हो सकीं हैं। शेष 12 पंचायतें इस लाभ से वंचित रह गईं। ऐसा इसलिए हुआ कि वर्ष 2015 में हुए परिसीमन की वजह से विकास खंड में नौ पंचायतें बढ़ गई थीं, जिनमें आरक्षित कोटा समायोजित कर दिया गया। इन पंचायतों को यदि सामान्य की श्रेणी में रखते हुए 1995 से 2015 तक जातिगत आरक्षण से वंचित पंचायतों को आरक्षण का लाभ मिल जाता तो आज पूरे ब्लॉक की सभी पंचायतें जातिगत आरक्षण से पूर्ण होतीं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सहित 10 पंचायतों पर आपत्ति दर्ज
विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख सीट से लेकर 10 पंचायतों से प्रत्याशियों ने आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराई है। ब्लॉक प्रमुख की तैयारी में जुटे निर्मल कुमार ने अपनी आपत्ति में कहा कि आरक्षण के लिए सभी वर्गों की आबादी को गलत ढंग से दर्शाया गया है। सामान्य सीट एक बार फिर सामान्य महिला को दे दी गई। जबकि विकास खंड में अनुसूचित जाति का बाहुल्य है। इसी तरह से ग्राम पंचायत गढ़ी जिंदौर के कुंवर आसिफ अली के साथ ग्राम पंचायत गोसवा, मनकौटी, मोहम्मद नगर तालुकेदारी, रसूलपुर, अल्लूपुर, तरौना तथा घोला दुलार मऊ के प्रत्याशियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण की प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के आधार पर पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed