{"_id":"1dab7e30-f0f4-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"reservation-clerk-caught-red-handed-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने रंगेहाथ पकड़ा, आरक्ष्ाण लिपिक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने रंगेहाथ पकड़ा, आरक्ष्ाण लिपिक सस्पेंड
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंटों से हजारों रुपये और आवेदन पत्र लेकर तत्काल कोटे के टिकट बनाने का गोरखधंधा लखनऊ के आसपास के जिलों के छोटे स्टेशनों पर जमकर चल रहा है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में रेलवे की विशेष टीम के छापे में एक आरक्षण लिपिक से तत्काल टिकट बनाने के आवेदन पत्र और करीब छह हजार रुपये बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को आरक्षण लिपिक को निलंबित कर दिया गया।
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर में लाइन में लगे यात्रियों से पहले ही वहां तैनात कर्मचारी तत्काल के टिकट निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
एजेंटों के साथ ही प्रभावशाली लोगों से पहुंच के कारण सुल्तानपुर की आरपीएफ और जीआरपी भी इन कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
इस पर सीनियर डीसीएम की विशेष टीम बेहद गोपनीय तरीके से 17 जुलाई को सुल्तानपुर के रेलवे आरक्षण केंद्र पहुंची। यहां तैनात आरक्षण लिपिक बीएन सिंह की गतिविधियों पर टीम को शक हुआ।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे तत्काल बुकिंग खुलने के ठीक पहले बीएन सिंह के सरकारी खजाने का मिलान किया गया। उसकी जेब से छह हजार रुपये अधिक और भरे हुए आवेदन पत्र बरामद हुए।
मौके पर मिले आवेदन पत्रों और रुपयों को लेकर स्पेशल टीम लखनऊ आ गई। यहां शुक्रवार को कर्मचारी के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।