फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Republic Day parade rehearsals bring the city to a standstill

Lucknow News: गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास ने थामी शहर की रफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Republic Day parade rehearsals bring the city to a standstill
बृहस्पतिवार को शहर में लगा जाम और फंसी एंबुलेंस।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के लिए बृहस्पतिवार को ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। चारबाग से परेड निकली, जो विधान भवन के सामने से होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंची। पूर्वाभ्यास के दौरान शहर के बड़े हिस्से में वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह 10 से 12:30 बजे तक जाम की स्थिति सबसे ज्यादा विकट रही।
विज्ञापन

नेशनल कॉलेज के सामने जाम में एंबुलेंस फंस गई। चालक लगातार सायरन बजाता रहा। काफी देर बाद एंबुलेंस को रास्ता मिल सका। उधर, परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान हजरतगंज से एंबुलेंस आ गई जिसे परेड को रोककर रास्ता दिया गया। जगह-जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। कैंट इलाके में सुबह 10 बजे से ही वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। कैसरबाग, चारबाग, हुसैनगंज समेत कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रैली के कारण टेढ़ीपुलिया पर लगा जाम

कुर्सी रोड पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से रैली निकाली जा रही थी। इसकी वजह से टेढ़ीपुलिया पर लंबा जाम लग गया। लोग वाहनों की कतार में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया। जाम का असर पॉलीटेक्निक चौराहे और मुंशीपुलिया पर भी देखने को मिला। कमता इलाके में भी वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 और 26 को भी रहेगा डायवर्जन

गणतंत्र दिवस परेड का 24 जनवरी को फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास होगा। उस दिन भी डायवर्जन लागू रहेगा। परेड चारबाग से निकलकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचेगी। 26 जनवरी को मुख्य आयोजन के दिन भी इसी प्रकार डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

बृहस्पतिवार को शहर में लगा जाम और फंसी एंबुलेंस। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed