{"_id":"68f5434caf4b7449aa0449ec","slug":"representatives-of-five-durga-puja-pandals-honored-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1435941-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच दुर्गा पूजा पंडालों के प्रतिनिधि सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच दुर्गा पूजा पंडालों के प्रतिनिधि सम्मानित
Mon, 20 Oct 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
पांच दुर्गा पूजा पंडालों के प्रतिनिधि सम्मानित
लखनऊ। फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएसएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से रविवार को 1090 मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवरात्र में दुर्गा पूजा के दौरान शहर के सबसे सुरक्षित पांच पंडाल के प्रतिनिधियों को एडीजी फायर सर्विस मुख्यालय पद्मजा चौहान ने सम्मानित किया। यह पुरस्कार एफएसएआई के सर्वे के आधार पर दिया गया। इसमें अमर उजाला ने मीडिया सहयोगी की भूमिका निभाई।
सुबह 11 बजे हुए कार्यक्रम में एडीजी पद्मजा चौहान ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। एफएसएआई लखनऊ चैप्टर के सदस्य मयंक भट्ट ने बताया कि इसके लिए 28 से 30 सितंबर तक पुलिस, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, एमईपी कंसल्टेंट और एफएसएआई के सदस्यों के साथ मिलकर बड़े पंडालों का सर्वे किया गया था। फिर पुरस्कार के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर एफएसएआई उप्र चैप्टर के सचिव पुनीत जयसवाल, सीएफओ अंकुश मित्तल, सदस्य सुनील कुमार, दीपक सिंह, मोहित वैश्य, रोहन, अनु अस्थाना, वीमेन पावर लाइन के एसीपी विजय त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
इन पंडालों को मिला पुरस्कार
- रामकृष्ण मठ निरालानगर : 10, 000 धनराशि के साथ प्रथम पुरस्कार।
- सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गा पूजा सेवा समिति : 7,000 धनराशि के साथ द्वितीय पुरस्कार।
- उत्सव पूजा पंडाल, सेक्टर-ई जानकीपुरम। 5,000 धनराशि के साथ तृतीय पुरस्कार।
- विक्ट्री एसजे स्पोर्ट्स क्लब, सुंदर बाग और रविंद्रपल्ली दुर्गा पूजा पंडाल : 2,500 धनराशि के साथ सांत्वना पुरस्कार।