फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   representatives of baler global health group met health minister siddharth nath singh in lucknow

ग्रामीण इलाकों के मरीजों को मिलेगा अमेरिकी डॉक्टरों का इलाज

Tue, 19 Sep 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Sep 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
representatives of baler global health group met health minister siddharth nath singh in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
अमेरिका के बेलर ग्लोबल हेल्थ ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने मेें सहयोग देने की पहल की। मौजूदा समय में यह हेल्थ ग्रुप दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन


हेल्थ ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वेन कीथले ने चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। कीथले ने प्रजेंटेशन के जरिये स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि उनका ग्रुप दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में गरीब रोगियों को उनके स्थान पर इलाज मुहैया कराता है। इस दौरान उन्हें जांच की सुविधाएं भी वहीं पर मुहैया कराई जाती हैं। हालांकि जरूरत होने पर बड़े अस्पतालों को केस रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को कैसे पहुंचाया जाए, इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर काम कर सकते हैं शुरू

representatives of baler global health group met health minister siddharth nath singh in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
प्रजेंटेशन को देखने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में काफी सफलता भी मिली है। बढ़ती आबादी के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की परिधि में जरूरतमंदों को लाने के लिए अधिकतम तकनीक का सहारा भी लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि बेलर ग्लोबल हेल्थ ग्रुप के प्रतिनिधि प्रदेश के किसी एक सरकारी अस्पताल में पायलट प्राजेक्ट के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं। यहां की सफलता को देखने के बाद दूसरे अस्पतालों में इसे अपनाने पर विचार किया सकता है। विभाग की ओर से उनके अनुरोध पर जरूरी जानकारियां ग्रुप को उपलब्ध कराई जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed