{"_id":"5e77ca728ebc3e6fe9098e7f","slug":"report-of-43-including-former-minister-jitin-prasad-negative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: Kanika Kapoor: कनिका कपूर की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद सहित 43 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: Kanika Kapoor: कनिका कपूर की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद सहित 43 की रिपोर्ट निगेटिव
Mon, 23 Mar 2020 12:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस- कनिका कपूर(फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन राहत की बात है कि उनके संपर्क में आने वालों की जांच रिपोर्ट लगातार नेगेटिव मिल रही है। रविवार को पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद उनकी पत्नी समेत 43 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी कुछ लोगों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
कनिका कपूर के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहने वालों के सैंपल लिए गए थे। इसमें चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल थे। उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री की रिपोर्ट शनिवार को ही आ गई थी लेकिन जितिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट रविवार को आई । दोनों की रिपोर्ट निगेटिव है। इसी तरह केजीएमयू की लैब में आए अन्य सैंपल की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को कुल 43 सैंपल की जांच की गई। ये सभी निगेटिव है। अन्य सैंपल अभी जांच की प्रक्रिया में है। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सैंपल आ रहे है। इसी स्थिति में जांच रिपोर्ट आने में वक्त लग रहा है। हालांकि अभी तक सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
10 संदिग्ध लोगों को कराया भर्ती
विभिन्न अस्पतालों में 10 संदिग्ध लोगों को भर्ती कराया गया। केजीएमयू में चार लोगों को भर्ती करने के बाद सैंपल भेजा गया हे। इसी तरह लोहिया संस्थान में दो लोगों को भर्ती किया गया है। संजय गांधी पीजीआई में 4 लोगों को भरती किया गया। देर शाम इनमें सामान्य फ्लू होना पाया गया। इन्हें घर भेज दिया गया। केजीएमयू में भर्ती सभी 7 मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। कोरोना की जांच में नेगेटिव नहीं घोषित होंगे तब तक अस्पताल में रखा जाएगा।