{"_id":"5adb99064f1c1b9e098b5d67","slug":"remand-of-mla-s-brother-who-is-alleged-in-unnao-rape-case-to-be-completed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड: विधायक के भाई व उसके साथियों की रिमांड आज होगी पूरी, अब पुलिसकर्मियों की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांड: विधायक के भाई व उसके साथियों की रिमांड आज होगी पूरी, अब पुलिसकर्मियों की बारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव प्रकरण में पीड़िता के पिता की हत्या के आरोपी अतुल सेंगर व उसके चार अन्य साथियों की सीबीआई रिमांड अवधि रविवार को सुबह 10 बजे पूरी हो रही है। सीबीआई को पूछताछ में काफी जानकारियां मिली हैं। इसलिए माना जा रहा है कि अब अतुल की दोबारा रिमांड नहीं ली जा सकती है।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि अतुल और उसके साथियों सोनू सिंह, शैलू सिंह, विनीत मिश्रा व बउवा से सीबीआई काफी कुछ उगलवा चुकी है। सीबीआई ने इनकी दस दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने केवल चार दिन की रिमांड मंजूर की थी। ऐसे में सभी आरोपियों को वापस जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपियों से सीबीआई की टीम अन्य सहयोगियों के नाम कुबूल नहीं करवा पाई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि अतुल के साथियों ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की घटना में शामिल होने की बात कुबूली है। इस मामले में सीबीआई विधायक कुलदीप सेंगर की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
अब होगी पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच
सूत्रों का कहना है कि अब सीबीआई की जांच पुलिस कर्मियों के इर्द-गिर्द टिकेगी। एजेंसी यह पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या पुलिस की भूमिका आपराधिक प्रवृत्ति की है या केवल लापरवाही की? अगर आपराधिक षड्यंत्र की बात सामने आई तो सीबीआई पुलिस कर्मियों के नाम अपनी विवेचना में शामिल कर उनसे पूछताछ कर गिरफ्तार कर सकती है। अगर केवल लापरवाही की बात पता चली तो सीबीआई डीजीपी या गृह विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेगी।