फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relax in curfew near India Nepal border.

नेपाल में हालात सुधरे: भारत की सीमा पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक कर्फ्यू में दी गई ढील

Thu, 05 Oct 2023 10:59 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Oct 2023 10:59 AM IST
सार

भारत-नेपाल सीमा पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। वहीं, लोगों के सभा करने व जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Relax in curfew near India Nepal border.
भारत-नेपाल सीमा का करीबी इलाका (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद दो दिन से जारी कर्फ्यू में बृहस्पतिवार को ढील दी गई है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारत की सीमा भी खोली गई है। इससे कई दिनों से फंसे वाहनों का आवागमन शुरू होने के साथ व्यापारिक काम भी शुरु हो गया है। रुपईडीह में जरूरी सामानों की खरीददारी के लिए भी लोगों का आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


नेपाल के जिला बांके के जिलाधिकारी विपिन आचार्य द्वारा सोशल नेटवर्क पर लिखी गई सामग्री से उत्पन्न विवाद के कारण नेपालगंज में लगे कर्फ्यू में ढील का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत (पूर्व में राप्ती नदी पुल, पश्चिम में खजुरा रोड से इंद्रपुर, रांझा चौक) के अंतर्गत उत्तर और दक्षिण में जमुनहा में भारत सीमा को पार करते हुए) अनिश्चित काल के लिये कर्फ्यू आदेश को सुबह 8:00 बजे से और शाम 8:00 बजे तक छूट दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में वरुण और मेनका दोनों को टिकट नहीं देगी भाजपा, इन चेहरों पर लगा सकती है दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024 : क्षेत्रवार दलित जातियों को जोड़ने का अभियान चलाएगी भाजपा, किए जाएंगे दलित सम्मेलन


इसके अलावा सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक नेपालगंज उप-महानगरीय क्षेत्र के भीतर (पूर्व में राप्ती नदी पुल, पश्चिम में खजुरा रोड से इंद्रपुर तक, उत्तर में रांझा चौक और जमुनहा सीमा पार चार) दक्षिण में) कोई भी सभा, जुलूस, बैठक या प्रदर्शन या पोस्टर, पंपलेट जैसी प्रचार सामग्री पोस्ट करना और पांच से अधिक लोगों एक स्थान पर इकट्ठा न होने का आदेश जारी किया गया है।

डीएम ने की शांति की अपील
बांके के प्रमुख जिला अधिकारी विपिन आचार्य का कहना है कि हम सभी से जिले में समग्र शांति व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और मानवाधिकारों का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। जिला सुरक्षा समिति ने सार्वजनिक स्थानों पर चिल्लाने जैसी अवांछित गतिविधियों और किसी भी व्यक्ति के निजी जीवन को प्रभावित करने वाले कार्यों से परहेज करने की हार्दिक अपील करते हुए सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed