फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   registry on government land is offence

रजिस्ट्री बाद सरकारी जमीन पर कब्जा दिया तो घोषित होंगे भू-माफिया

Sat, 29 Aug 2020 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
registry on government land is offence
रजिस्ट्री बाद सरकारी जमीन पर कब्जा दिया तो घोषित होंगे भू-माफिया
विज्ञापन

तहसीलों में फील्ड सर्वे से चिह्नित होंगे गड़बड़ी करने वाले
बिना दाखिल खारिज के ही खरीदारों की रजिस्ट्री भी
प्लॉटिंग कर बेची जा रहा जमींन की रजिस्ट्री बाद घालमेल कर वास्तविक जमीन से सटी सरकारी स्वामित्व की जमीन पर खरीदार को कब्जा देने का खेल पकड़ में आया है। ग्रामीण व शहरी इलाकों में उजागर हुए इस तरह के मामलों के बाद प्रशासन इसकी रोकथाम को सख्ती से शिकंजा कसेगा। इसके तहत धोखाधड़ी कर जानबूझकर सरकारी स्वामित्व की जमीन पर अवैध कब्जा कराने वालों के खिलाफ भी एंटी भू-माफिया एक्ट के तहत उन्हें भू-माफिया घोषित किया जाएगा।
ऐसे प्रापर्टी डीलरों व बिल्डरों को चिह्नित करने के लिए पांचों तहसीलों में फील्ड सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी व एडीएम प्रशासन एपी सिंह ने दी। अवैध कब्जे में फंसी सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देशन में लगातार कारवाई हो रही है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि शिकायत मिली है कि कई इलाकों में जमींन के धंधे में शामिल लोग पहले सरकारी जमीन से सटी जमीन को खरीदते हैं और बाद में बिना दाखिल खारिज कराए प्लॉट काटकर बेच देते हें। ऐसे लोगों को भू-माफिया घोषित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन पोर्टल पर सुरक्षित रहेगा सर्वे डाटा
पूरे जिले का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर सुरक्षित रखा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नेशनल अर्बन इंफॉरमेंशन सिस्टम के तहत सर्वे का काम किया जा रहा है। सिटी के नगर निगम, जलकल, विकास प्राधिकरण, बिजली सरकारी भूमि समेत कई विभागों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इससे बस एक क्लिक में जनपद की किसी भी कोने की खाली पड़ी नजूल या सरकारी भूमि का पूरा विवरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed