{"_id":"4f625a69d75024f6cb0a580982045f04","slug":"registration-starts-for-flat-scheme-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: यूपी में घर चाहिए तो जरूर देखें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: यूपी में घर चाहिए तो जरूर देखें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में एलडीए की कुर्सी रोड की सरगम, अलीगंज की सेक्टर-सी, एस और प्रियदर्शनी कॉलोनी की सोपान एन्क्लेव आवासीय योजनाओं में करीब 600 फ्लैट की योजना खुली है। पंजीकरण 18 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
इन फ्लैटों की कीमत 24 लाख रुपये से शुरू हो रही है। क्षेत्रफल 400 वर्ग फीट से 1200 वर्ग फीट के बीच है।
इन योजनाओं को लॉन्च करने की घोषणा बहुत पहले ही प्राधिकरण ने कर दिया था। सरगम और सोपान में फ्लैट खाली हैं। जबकि, सेक्टर सी और एस योजना नई हैं। इन तीनों ही आवासीय योजनाओं में फ्लैटों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में आवंटियों को बहुत अधिक दिन कब्जे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एलडीए की जनसंपर्क अधिकारी भावना सिंह ने बताया कि, इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण पुस्तिका लालबाग और गोमती नगर एलडीए में यूको बैंक की शाखाओं में बेची जाएंगी। पंजीकरण अगले एक महीने तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन