फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration of plots in many housing development schemes starts today

Lucknow News: आवास विकास की कई योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण आज से

Thu, 17 Jul 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Registration of plots in many housing development schemes starts today

विज्ञापन


लखनऊ। आवास विकास परिषद अयोध्या, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ की अवध विहार योजना सहित कई आवासीय योजनाओं में भूखंडों के लिए पंजीकरण खोल रहा है। सावन के मौके पर इन भूखंडों के लिए परिषद की वेबसाइट पर 17 जुलाई से 17 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा।


आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बताया कि लखनऊ की अवध विहार योजना में 58 भूखंड, मेरठ की माधवपुरम योजना में 25 से लेकर 63 वर्गमीटर के 30 भूखंड उपलब्ध हैं। अयोध्या ग्रीन सिटी में 312 आवासीय भूखंड उपलब्ध हैं। इसमें 100 वर्गमीटर के 108, 150 वर्गमीटर और 200 वर्गमीटर के 91 भूखंड हैं। इसी तरह मेरठ की मंडोला विहार योजना में 226 बहुमंजिला आवास हैं। इसमें 60 वर्गमीटर से लेकर 162 वर्गमीटर तक के सेमीफिनिश फ्लैट होंगे। पंजीकरण आवेदक बृहस्पतिवार से आवास विकास परिषद की वेबसाइट upavp.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed