फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   registration of new bike-car in three days

तीन दिन में नई बाइक-कार का रजिस्ट्रेशन, नहीं लगाने होंगे आरटीओ के चक्कर

Fri, 10 Nov 2017 01:56 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Nov 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
 registration of new bike-car in three days
डेमो - फोटो : amarujala

लखनऊ में कार और बाइक का संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अब तीन दिन में रजिस्ट्रेशन करेंगे। इससे न तो डीलरों को आरटीओ के चक्कर लगाने होंगे और न ही वाहन मालिक को कार्यालय में भटकना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वाहन मालिक चाहे तो खुद ही सर्टिफिकेट परिवहन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है।

विज्ञापन


ट्रायल के आधार पर इसे लखनऊ से शुरू करने की योजना है। नई व्यवस्था पखवारे भर में लागू हो जाएगी।  दस्तावेज स्कैनिंग सिस्टम लागू होने से डीलरों एवं वाहन मालिकों को नई बाइक एवं कार का तीन दिन में रजिस्ट्रेशन हासिल हो जाएगा। परिवहन विभाग ने लखनऊ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के आरटीओ ऑफिस एवं देवा रोड स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


इसके लिए डीलरों को बाइक, कार बेचने के बाद उसी दिन दस्तावेज  परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे, जिसमें फार्म-20, फार्म-21, सेल इन्वाइस, इंश्योरेंस के दस्तावेज शामिल हैं। इसके दूसरे दिन आरटीओ वाहन रजिस्ट्रेशन का अनुमोदन देंगे। वाहन का रजिस्ट्रेशन होने के बाद सर्टिफिकेट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बारे में भी जानिए

 registration of new bike-car in three days
डेमो - फोटो : डेमो
इन्हें जानिए
फार्म-20: वाहन मालिक द्वारा इस फार्म पर खरीदे गए वाहन का रजिस्ट्रेशन करने का आवेदन किया जाता है।
फार्म 21: डीलर्स द्वारा इस फार्म पर बेचे गए वाहन का विवरण देकर एक प्रमाणपत्र जारी करना पड़ता है।

प्रदेश के 15 में परिवहन कार्यालयों में वाहन सॉफ्टवेयर-4 सिस्टम लागू करके काम किया जा रहा है। अब लखनऊ में भी 10 दिन में होने वाला  रजिस्ट्रेशन तीन दिन में हो सकेगा।  - संजय नाथ झा, सीनियर एआरटीओ (आईटी सेल), परिवहन विभाग मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed