समाजवादी स्मार्ट फोन के लिए लांचिंग 10 अक्टूबर से, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से दिए जाने वाले स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अक्तूबर से होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 10 को अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित एक समारोह में धूम-धड़ाके के साथ समाजवादी स्मार्ट फोन योजना की लॉन्चिंग करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग इसकी जिम्मेदारी संभाल रहा है। लॉन्चिंग के बाद रजिस्ट्रेशन होने लगेगा और पंजीकरण कराने वालों को चुनाव के बाद दोबारा सत्ता में आने पर सपा की सरकार मुफ्त स्मार्ट फोन बांटेगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले महीने गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन के मौके पर अगली बार सरकार बनने पर मुफ्त स्मार्ट फोन देने का एलान किया था। मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को कैबिनेट ने भी हरी झंडी दे दी है।
अब मुख्यमंत्री इसकी लॉन्चिंग करके यह संदेश देने जा रहे हैं कि योजना को लेकर उनकी सरकार गंभीर है। सरकार ने यह योजना आगामी चुनाव के मद्देनजर बनाई है, ताकि ज्यादा से मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके।
दोबारा सरकार बनी तो स्मार्ट फोन की होगी होम डिलीवरी
दोबारा सरकार बनी तो स्मार्ट फोन की होगी होम डिलीवरी
योजना का नाम पार्टी के नाम से जोड़कर रखा गया है ताकि मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा जा सके। अखिलेश ने घोषणा की है कि अगर 2017 में दोबारा उनकी सरकार बनती है तो पात्र पंजीकृत लोगों के घर स्मार्ट फोन पहुंचाया जाएगा। समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन अथवा आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा जाएगा।
समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के लिए पात्रता
इस योजना में पंजीकरण कराने के लिए आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। आवेदक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। आवेदक की वार्षिक घरेलू आय 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदक को दसवीं पास होना चाहिए।
फोन की खासियत
इसमें स्मार्ट फोन के सभी फीचर के साथ ही एकल एप भी होगा, जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं के ऑडियो, वीडियो और टेक्स्टचुअल सूचनाएं शामिल होंगी। एप में किसानों और ग्रामीणों के लिए तकनीक, कृषि उत्पादों की वर्तमान बाजार दर और बेस्ट प्रैक्टिसेज के अलावा मौसम की जानकारी भी रहेगी।