फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   registration date for madarsas.

योगी सरकार ने मदरसों को दिया एक और मौका, अब 9 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

Thu, 30 Aug 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
registration date for madarsas.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

योगी सरकार ने मदरसों को पंजीकरण का एक और मौका दिया है। मदरसा शिक्षा परिषद के वेबपोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले मदरसे अब नौ सितंबर तक अपना डेटा अपलोड कर सकेंगे। इसी दिन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमओ) अपने डिजिटल हस्ताक्षर से डेटा को लॉक करेंगे। गौरतलब है कि अब प्रदेश के करीब 2,682 मदरसों ने पोर्टल पर अपना डेटा अपलोड नहीं किया है।

विज्ञापन


मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों के फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिये madarsaboard.upsdc.gov.in वेबपोर्टल तैयार करवाया है। इस पर मान्यता प्राप्त तहतानियां, फौकानियां, आलिया और उच्च आलिया स्तर के सभी 19143 मदरसों को अपना डेटा ऑनलाइन करना था। इनमें 4536 मदरसों को आलिया स्तर (कक्षा 8 से ऊपर) की मान्यता हासिल है। इन मदरसों के छात्र-छात्राएं मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


पोर्टल पर मदरसों को शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों के विवरण के अलावा भवन का फोटो और कक्षों की माप का विवरण देना था। इस निर्देश के बाद 16,461 मदरसों ने विवरण अपलोड किया जबकि 2,682 मदरसों ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में इन मदरसों की मान्यता पर तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दो हजार से ज्यादा ऐसे मदरसे हैं जिन्होंने पंजीकरण तो करा लिया पर कुछ कमियों की वजह से विवरण ऑनलाइन नहीं कर पाये। बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने बताया कि सरकार ने मदरसों को एक और मौका देने के लिये 9 सितंबर तक पोर्टल खोलने का फैसला लिया है।

आधुनिकीकरण योजना वाले मदरसों को मिलेगा लाभ

पोर्टल का सबसे ज्यादा लाभ आधुनिकीकरण योजना वाले मदरसों को मिलेगा। निरीक्षण के बाद डेटा लॉक न होने से योजना के शिक्षकों का वेतन काफी समय से लटका है। बोर्ड के रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रदेश में कुल 8534 मदरसे योजना में चयनित हैं। इनमें से 6841 मदरसों ने विवरण पोर्टल पर डाला है जबकि 601 ने विवरण ऑफलाइन दिया है। पोर्टल के दोबारा खुलने से बचे 1092 मदरसे भी विवरण अपलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed