{"_id":"5d1520f78ebc3e3c6a51e9b6","slug":"regestration-start-for-cisce-compartment-exam-lucknow-news-lko4676337103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएससीई की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
सीआईएससीई के हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड ने पहली बार इस वर्ष से अपने यहां कंपार्टमेंट परीक्षा कराने की शुरुआत की है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, हालांकि इस संबंध में अभी तक बोर्ड ने वेबसाइट पर कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। सीधे स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है। छात्र स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से 17 जुलाई तक होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों को अपने स्कूल में आवेदन करना होगा। स्कूल परिषद के कॉरिअर पोर्टल के माध्यम से छात्रों का पंजीकरण करा सकते हैं। परिषद ने पंजीकरण शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को अंग्रेजी विषय को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके अलावा हाईस्कूल के छात्र को किसी तीन विषय और इंटर के छात्र को किसी दोविषय में उत्तीर्ण होना जरूरी है। क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चत्री ने बताया कि तीन जुलाई तक छात्रों का पंजीकरण होगा। उसके बाद छात्रों को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक में बदलाव नहीं किया जाएगा। वे वही रहेंगे। यदि किसी छात्र को आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं मिले हैं तो उसे अंक के लिए प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट जमा कराना होगा। यदि कोई छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहा होगा तो उसे थ्योरी के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा भी देनी होगी।