फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reeta bahuguna joshi attacked on Baba ramdev

इशारों-इशारों में रामदेव पर तंज कस गईं रीता

Mon, 31 Mar 2014 06:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Mar 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
Reeta bahuguna joshi attacked on Baba ramdev

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव को प्रभावित करने के लिए खुद को आध्यात्मिक गुरु कहने वाले बाबा की ओर से उपहार बांटे जाने की निंदा की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस समय उपहार बांटे जा रहे थे, उस समय भाजपा प्रत्याशी के परिवारीजन और भाजपा नेता भी मौजूद थे।

बाबा की ओर से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपील भी की गई।

जोशी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी एक दल विशेष के प्रत्याशी ने लखनऊ की प्रबुद्ध जनता को खरीदने की कोशिश की थी, जिसका उन्हें करारा जवाब मिला था।

सपा से साठगांठ कर चुके हैं राजनाथ

Reeta bahuguna joshi attacked on Baba ramdev

उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह हार के डर से गाजियाबाद से लखनऊ तो आ गए, पर यहां भी वे समाजवादी पार्टी से साठगांठ में जुटे हैं।

सपा से राजनाथ की मिलीभगत पिछले लोकसभा चुनाव में जाहिर हो चुकी है। तब सपा ने उनके खिलाफ गाजियाबाद से प्रत्याशी नहीं उतारा था।

इसी मिलीभगत के कारण अब लखनऊ से भी राजनाथ की जीत आसान करने के लिए सपा ने प्रत्याशी बदल दिया। लखनऊ की जनता सपा और भाजपा की इस मिलीभगत का चुनाव में करारा जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था बाबा रामदेव ने

Reeta bahuguna joshi attacked on Baba ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव ने लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को जिताने का आह्वान किया था। वह एक दिन के लिए लखनऊ आए थे।

काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम की सफलता के लिए उन्होंने कहा कि राजनाथ का ‌लखनऊ से जीतना जरूरी है।

उन्होंने कांग्रेस को अवसादग्रस्त पार्टी बताते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अगली सरकार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनेगी, जिसे राजनाथ सिंह ताकत देंगे।

इतना ही नहीं रामदेव ने यहां तक भी कहा था कि उनके लिए मोदी और राजनाथ बराबर हैं। दोनों ही उनकी आंखों के तारे हैं।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार में जुटीं रीता जोशी

Reeta bahuguna joshi attacked on Baba ramdev

डॉ. जोशी ने रविवार सुबह बजरंग बली वार्ड का दौरा किया और शीतगृह पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान पूर्व पार्षद व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेंद्र तिवारी ने वार्ड के लोगों से उन्हें मिलवाया।

इसके बाद डॉ. जोशी अंबेडकर नगर मोहल्ले में कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी द्वारा आयोजित पदयात्रा में शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed