{"_id":"5ef43654d2dbf707f14c408f","slug":"reduction-in-roadways-bus-accidents-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सड़क परिवहन निगम ने चालकों पर कसा शिकंजा, रोडवेज बस दुर्घटनाओं में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सड़क परिवहन निगम ने चालकों पर कसा शिकंजा, रोडवेज बस दुर्घटनाओं में आई कमी
Thu, 25 Jun 2020 11:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने चालकों पर शिकंजा कसा तो बस दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। यही नहीं जो दुर्घटना हुई उनमें भी मृतकों की संख्या में 19 फीसदी की कमी आई है। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने बुधवार को बताया कि रोडवेज बसों का सफर अब दिन प्रतिदिन सुरक्षित होता जा रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह सुरक्षित सफर के लिए 13 बिंदुओं पर बसों की जांच करके रूट पर भेजने की जो प्रकिया लागू है उसके चलते बीते एक साल में 13 फीसदी बस हादसे कम हुए हैं। इन हादसों में जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या में भी 19 फीसदी और घायलों की संख्या में 0.49 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2018-19 की तुलना में 2019-20 में रोडवेज बसों की दुर्घटनाएं 13 फीसदी कम हुई हैं। इसकी वजह, चालकों का नेत्र परीक्षण, विश्राम गृह की सुविधा, ब्रेथ एनालाईजर से शराब की जांच समेत बसों की लगातार जांच है। उन्होंने बताया कि 2018-19 में कुल 748 बस हादसों में 484 यात्रियों की मौत व 806 लोग घायल हुए। जबकि 2019-20 में 648 बस हादसों में 390 यात्रियों की मौत हुई व 802 लोग घायल हुए है।
विज्ञापन
Trending Videos
17 बस अड्डों के टेंडर पोर्टल पर
परिवहन निगम ने प्रदेश के 23 बस अड्डों को ट्रिपल पी मॉडल पर आलमबाग की तर्ज पर बनाने के लिए बुधवार को ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया। इसमें निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को बताया कि 23 में से 17 बस अड्डों के लिए पोर्टल पर टेंडर अपलोड कर दिया गया है। पोर्टल पर जिन शहर के बस अड्डों को थ्री पी मॉडल पर बनाने के लिए टेंडर अपलोड किया गया, उनमें लखनऊ के भी दो बस अड्डे शामिल हैं। वेबिनार मे 45 निवेशकों ने भी हिस्सा लिया।