GST के बाद काम बढ़ गया काम का बोझ, कॉमर्स विभाग में होंगी बंपर भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी लागू होने के बाद काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए सरकार ने वाणिज्य कर विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। मौजूदा समय में रिक्त पदों के अलावा 30 जून 2019 तक रिक्त होने वाले लिपिकीय संवर्ग के सभी पदों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
वाणिज्य कर मुख्यालय ने सभी जोन के एडीशनल कमिश्नरों से जून 2019 तक रिक्त होने वाले लिपिकीय संवर्ग के अलावा चालकों के पदों का ब्योरा भी मांगा है।
दरअसल, प्रदेश में जीएसटी लागू होने के बाद विभागीय कामकाज का दायरा काफी बढ़ गया है। इससे लिपिकीय संवर्ग समेत अन्य अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई है। विभाग में पहले से ही बाबुओं के 245 से अधिक पद रिक्त हैं। इस वजह से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में कर्मचारियों की कमी के चलते होने वाली दिक्कतों पर चर्चा हुई थी। बैठक में सहमति बनी कि मौजूदा चयन वर्ष (2017-18) केअलावा अगले चयन वर्ष (2018-19) में रिक्त होने वाले पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
रिक्त पदों पर सूचना देने को कहा गया, इन पदों पर होगी भर्ती
इसी आधार पर वाणिज्य कर विभाग मौजूदा समय में रिक्त पदों के अलावा दोनों चयन वर्ष में रिक्त होने वाले पदों का ब्योरा तैयार कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर (स्थापना) की ओर से सभी जोन के एडीशनल कमिश्नरों को एक सप्ताह के भीतर रिक्त और आगे रिक्त होने वाले पदों की सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
इन पदों पर होनी है भर्ती
जिन पदों पर भर्ती के लिए फिलहाल अधियाचन भेजा जाना है उनमें लिपिकीय संवर्ग के वैयक्तिक सहायक ग्रेड 1 व 2, आशुलिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए व बी केअलावा वाहन चालकों के विशेष ग्रेड 1,2,3 व 4 के पद शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि जोनवार रिक्त होने वाले पदों की सूचना मिलने के बाद जल्द ही सीधी भर्ती वाले पदों के लिए अधियाचन भेज दिया जाएगा।