{"_id":"5c2b327cbdec2231d561b6c5","slug":"recruitments-of-sepoys-and-sub-inspectors-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस महकमे को मिलेगा नया ‘मुकाम’, एक लाख से अधिक सिपाही व दरोगा होंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस महकमे को मिलेगा नया ‘मुकाम’, एक लाख से अधिक सिपाही व दरोगा होंगे भर्ती
Tue, 01 Jan 2019 03:24 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Tue, 01 Jan 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया वर्ष 2019 पुलिस महकमे को नए मुकाम दिलाएगा। एक ओर उसके मुखिया और अन्य आला अफसर नई सिग्नेचर बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे वहीं, प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग को करीब एक लाख सिपाही व दरोगा मिलने की संभावना है।
प्रशिक्षण के लिए बनकर तैयार दो नए स्कूलों का उद्घाटन भी जनवरी में होना है। शहीद पथ के किनारे बन रही पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग इसी महीने प्रधानमंत्री के हाथों से उद्घाटन के बाद पुलिस को मिल जाएगी।
इस बिल्डिंग में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में चल रहीं पुलिस की एक दर्जन विंग शिफ्ट की जाएंगी। इनमें डीजीपी मुख्यालय के अलावा फायर सर्विसेज, ट्रेनिंग मुख्यालय, आर्थिक अपराध शाखा, तकनीकी सेवाएं, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, स्पेशल इंक्वायरी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जीआरपी, मानवाधिकार प्रकोष्ठ, एसआईबी कोऑपरेटिव सेल, रूल्स एंड मैन्युअल और ट्रैफिक निदेशालय के ऑफिस शामिल हैं।

दरोगा के पदों पर शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह पहले ही कह चुके हैं कि आने वाला वर्ष पुलिस में भर्ती होने वाले रंगरूटों के लिए ट्रेनिंग वर्ष होगा। सिपाही भर्ती प्रक्रिया 2018 (जनवरी) के तहत नागरिक पुलिस व पीएसी के 41,520 आरक्षियों के पदों पर नियुक्ति होगी।
भर्ती प्रक्रिया 2018 (अक्तूबर) के तहत 49,568 पदों की प्रक्रिया पूरी होगी। 3638 जेल वार्डर और 2379 फायरमैन के पदों पर भी प्रक्रिया पूरी होने का अनुमान है। वहीं, दरोगा के लगभग 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

इंदिरा भवन और जवाहर भवन के कई फ्लोर होंगे खाली
इंदिराभवन में पुलिस विभाग के सबसे अधिक कार्यालय है। इसकी वजह से अक्सर जवाहर भवन और इंदिराभवन के बाहर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन कार्यालयों के स्थानांतरित होने के बाद महानगर से हजरतगंज आने वालों को जाम से थोड़ी राहत मिलेगी। साथ ही खाली होने वाले कार्यालयों में दूसरे सरकारी कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा।
मिलेंगे दो नए प्रशिक्षण केंद्र
इस वर्ष पुलिस महकमे को दो नए प्रशिक्षण केंद्र मिलेंगे। इसमें सुल्तानपुर और जालौन में एक-एक प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों की प्रशिक्षण क्षमता 800-800 होगी। वहीं, नई महिला बटालियन की भी प्रक्रिया इसी वर्ष पूरी होगी।