फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitments in sanskrit schools

इस भर्ती में नहीं होगा गड़बड़ी का 'खेल'

Sun, 27 Jul 2014 10:47 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Jul 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
recruitments in sanskrit schools

माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त संस्कृत स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए सहायता प्राप्त स्कूलों का पूरा ब्यौरा वेबसाइट पर डाला जाएगा।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए sanskrit.rmsa-up.in नाम से अलग से वेबसाइट बना दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि इस वेबसाइट पर संस्कृत स्कूलों का पूरा ब्यौरा 31 जुलाई तक अपलोड कर दिया जाए।

अनुदान पर लिए जाएंगे 247 स्कूल

recruitments in sanskrit schools

प्रदेश में मौजूदा समय दो सरकारी और 836 सहायता प्राप्त संस्कृत स्कूल हैं। इसके अलावा 247 स्कूलों को और अनुदान पर लेने की तैयारी है।

शासन के संज्ञान में आया है कि संस्कृत स्कूलों में नियुक्ति के नाम पर जिला विद्यालय निरीक्षक लंबा खेल कर रहे हैं।

छात्र संख्या न होने के बाद भी शिक्षकों की भर्तियां की जा रही हैं। इसलिए ऐसी भर्तियों पर नकेल लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत शुरू होगी प्रकिया

recruitments in sanskrit schools

उप शिक्षा निदेशक संस्कृत रामचेत ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे निर्देश में कहा है कि ऐसे स्कूलों का ब्यौरा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करा दी जाए।

वेबसाइट पर जिलेवार कॉलम बना दिया गया है। इसमें ही संबंधित जिलों में स्कूलों का नाम, स्कूल की वेबसाइट, फोन नंबर, स्कूल में स्वीकृत पद, कार्यरत और रिक्तियों की संख्या का ब्यौरा देना होगा।

इसके अलावा यदि किसी पद की भर्ती प्रक्रिया चल रही है तो उसका भी ब्यौरा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed