खुशखबरी! लखनऊ जू में होंगी 81 पदों पर भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों बाद जू में नए पद सृजित करने की तैयारी है। 81 नए पद सृजित करने के लिए समिति बनाई जाएगी।
समिति में निदेशक प्राणि उद्यान समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। जू में 93 पद हैं। प्राणि उद्यान परामर्शदात्री समिति की बैठक में नौ बिंदुओं पर समिति ने हरी झंडी दिखाई।
निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि बैठक में समिति ने जू में बह रहे नाले के स्थानांतरण परियोजना के परीक्षण के बाद उसके वित्त पोषण के लिए शासन को भेजने पर भी सहमति जताई है।
जू स्टाफ के लिए वाल्दा रोड कॉलोनी में आवास बनाने, सरप्लस वन्यजीवों को छोड़ने, कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा परी सहमति बनी। संविदा वन्यजीव चिकित्सक रखे जाने और नरही मेनगेट एंट्री एरिया का सौंदर्यीकरण किए जाने को कहा।
80 बाइक, 60 कारें और 7 बसों की होगी पार्किंग
जू में क्लाइव रोड गेट के पास बनने वाली पार्किंग को समिति ने हरी झंडी दे दी है। पार्किंग का काम राजकीय निर्माण निगम करेगी। इसमें 80 बाइक, 60 कारें और 7 बसों की पार्किंग की जा सकेगी। संचालन पर फैसला अगली मीटिंग में होगा।
अस्थाई रह सकती है सोविनियर शॉप
जू में बनने वाली सोविनियर शॉप अस्थाई बन सकती है। इसमें आने वाले दर्शक वन्यजीवों से जुड़ी संबंधित तमाम यादगार और जरूरतमंद वस्तुएं खरीद सकेंगे। ये दुकान कैंटीन के आसपास के क्षेत्र में अस्थाई तौर पर लगाई जा सकेेगी।