{"_id":"c997bfe7651c562a0c53ff69ce6e7dfb","slug":"recruitments-in-dena-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"देना बैंक करेगा 1637 भर्तियां, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देना बैंक करेगा 1637 भर्तियां, करें आवेदन
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jun 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
देना बैंक वर्ष 2014-15 में विभिन्न पदों के लिए 1637 भर्तियां करने जा रहा है।
विज्ञापन
ये भर्तियां परिवीक्षाधीन अधिकारियों, विशेषज्ञता प्राप्त अधिकारियों और लिपिक पदों के लिए होंगी। शनिवार को लखनऊ आए बैंक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार ने यह जानकारी दी।
मौजूदा वित्त वर्ष में बैंक ने 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। इस दौरान 150 से 200 नई शाखाएं खोली जाएंगी। इनमें से 12 उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खुलेंगी।
विज्ञापन
फिलहाल उप्र के 34 जिलों में देना बैंक की 67 शाखाएं हैं। अश्वनी कुमार ने बताया कि नई भर्तियों में 586 परिवीक्षाधीन अधिकारी, 217 विशेषज्ञता प्राप्त अधिकारी और 834 लिपिक के पद होंगे।
विज्ञापन
बैंक विशिष्ट एनआरआई शाखाएं खोलने, रिटेल प्रोसेसिंग केंद्र मजबूत करने और एमएमई प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित करने की योजना भी बना रहा है।