{"_id":"693b317fdd518ce5e2079154","slug":"recruitment-will-be-done-for-50-posts-of-relationship-manager-lucknow-news-c-13-knp1002-1511860-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के पास रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर रोजगार पाने का अवसर है। इन्हें सालाना 3.6 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा।
संस्था मेधा ने लविवि की कैंपस प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। वर्ष 2011 से अब तक इस संस्था ने करीब दो लाख युवाओं को रोजगार दिया है। यह संस्था विभिन्न संस्थानों के साथ जुड़कर उनका काम करती है।
यह पूर्णकालिक भर्ती लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय में होगी। रिलेशनशिप मैनेजर का काम छात्रों को प्रशिक्षण देना, कॉलेजों से संपर्क बनाना और इंटर्नशिप व प्लेसमेंट प्रक्रियाओं का समन्वय करना है। इसके अलावा सीआईएस और एमएस ऑफिस के माध्यम से डाटा प्रबंधन का भी काम करना होगा।
विज्ञापन
ये है पात्रता
रोजगार पाने के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। परास्नातक को वरीयता मिलेगी। इसके साथ ही अच्छे संचार, सहयोग, समस्या-समाधान और डाटा प्रबंधन का जानकार भी होना चाहिए।