फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment to be start in aded schools.

बड़ी खबरः 4100 स्कूलों में भर्ती पर लगी रोक हटी

Mon, 15 Sep 2014 10:43 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
recruitment to be start in aded schools.

राज्य सरकार ने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में करीब ढाई साल से भर्ती पर लगी रोक हटा दी है। स्कूल प्रबंधन अब अपने यहां प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और लिपिक के खाली पदों पर भर्तियां कर सकेगा।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए टीईटी पास बीएड डिग्रीधारी ही पात्र होंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में प्रधानाध्यापक के 800, सहायक अध्यापक के 1444 तथा लिपिक के करीब 350 पद खाली हैं।

25 मार्च 2012 से रुकी हुई हैं भर्तियां

recruitment to be start in aded schools.

बेसिक शिक्षा विभाग वित्तविहीन स्कूलों को समय-समय पर अनुदान पर लेता है। प्रदेश में मौजूदा समय करीब 4100 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और लिपिक संवर्ग की भर्तियां 25 मार्च 2012 से रुकी हुई थीं।

ऐसे में कई स्कूल शिक्षक विहीन हो गए थे। स्कूल प्रबंधकों ने जल्द ही भर्तियां खोलने की मांग की थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्मिक और वित्त विभाग से अनुमति लेने के बाद भर्तियां खोल दी हैं। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी। इसके लिए बीएड के साथ टीईटी पास होना अनिवार्य होग। लिपिकों की भर्ती के लिए भी 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। भर्तियां बेसिक शिक्षा विभाग के नियमों की अधीन की जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed