फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment of youth will continue in a transparent and fair manner: Chief Minister

यूपी: मुख्यमंत्री योगी बोले- चार साल में चार लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरियां

Mon, 07 Jun 2021 01:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Jun 2021 01:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कालखण्ड में कोविड-19 पर सभी के सहयोग से नियंत्रण पाने के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक विकास की गतिविधियों को संचालित किया गया है।

विज्ञापन
Recruitment of youth will continue in a transparent and fair manner: Chief Minister
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तेजी से आगे बढ़ाया जाए। यह कार्यवाही पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संचालित की जाए। मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि कोरोना कालखण्ड में कोविड-19 पर सभी के सहयोग से नियंत्रण पाने के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक विकास की गतिविधियों को संचालित किया गया है। प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत पिछले चार वर्षों में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गई हैं। सभी चयन परीक्षाओं में नियमों का पूर्ण पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की गई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, नौजवानों आदि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मिशन रोजगार के तहत अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी व स्वरोजगार से जोड़ा गया है। आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए समाज के गरीब और वंचित वर्गों के लोगों को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोविड काल में विभिन्न भर्ती आयोगों व संस्थाओं द्वारा की गई भर्तियों का विस्तार से उल्लेख किया। 
विज्ञापन


कोविड काल में इस तरह दी गईं नौकरियां
- उतर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सम्मिलित व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018 के अन्तर्गत व्यायाम प्रशिक्षक के 28 तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 531 अभ्यर्थियों के चयन का अन्तिम चयन परिणाम दो दिन पहले ही घोषित।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- 16 अक्टूबर, 2020 को बेसिक शिक्षा परिषद के 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित।
- राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3,317 सहायक अध्यापकों को आनलाइन नियुक्ति पत्र/पदस्थापन आदेश जारी।
-  सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 1,438 नवचयनित अवर अभियन्ताओं को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र वितरित।
-  परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 37,000 नवचयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित
-  सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 3,209 नवचयनित नलकूप चालकों को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र वितरित
-  आयुष विभाग के नवचयनित 1065 आयुर्वेद/होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित। 
-  राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कुल 436 प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को आनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित। 
-  राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/दिव्यांगजन विशेष चयन) परीक्षा-2018 में उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित 97 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित। 
-  बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 271 नवचयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित। 
-  प्रान्तीय पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर, उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed