{"_id":"bd461366d8b1b2a8d75956e437c1fffe","slug":"recruitment-of-shikshamitra-to-be-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 हजार शिक्षामित्रों को जल्द मिलेगी खुशी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 हजार शिक्षामित्रों को जल्द मिलेगी खुशी!
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 92 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन शीघ्र ही हो जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त सभी शिक्षामित्रों की तैनाती उनके गृह ब्लॉक में होगी।
विज्ञापन
ये बातें सोमवार को गौरीगंज पहुंचे शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहीं।
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को जिले में शिक्षामित्रों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 92 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन जल्द होने जा रहा है।
यह भी कहा कि जो शिक्षामित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं उनका चयन उनके गृह ब्लॉक में ही होगा। इसके लिए वह जल्द ही बेसिक शिक्षा सचिव से मुलाकात कर आदेश जारी कराएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सूर्यभान सिंह, बलराम सिंह, रणंजय सिंह, रामशंकर, अजय सिंह, विजय कुमार, मोहम्मद जावेद मौजूद रहे।