{"_id":"6667790f3d1968b7870aeed4","slug":"recruitment-of-drivers-begins-buses-will-run-on-new-routes-raebareli-news-c-101-1-slko1033-115416-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चालकों की भर्ती शुरू, नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चालकों की भर्ती शुरू, नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें
Tue, 11 Jun 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-चित्रकूट व तीन अन्य लोकल रूटों पर बसों के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोडवेज के रायबरेली डिपो में चालकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती का काम शुरू हो गया है। भर्ती का काम पूरा होते ही इसी माह बसें नए रूटों पर दौड़ेंगी।
डिपो में 164 चालकों के सापेक्ष 25 चालक की कमी जल्द पूरी हो जाएगी। शासन से मिलीं चारों बसोंं का संचालन रायबरेली से लखनऊ-प्रयागराज रूट पर संचालित कराया गया है। इस रूट से पुरानी चार बसों को वापस लिया गया है। रायबरेली डिपो में निगम की 76 व अनुबंधित 84 बसें संचालित हैं। जरूरत के हिसाब से निगम की 76 बसों के संचालन के लिए 164 चालकों की जरूरत है, लेकिन चालकों के 25 पद खाली है। ऐसे में चालकों को पर्याप्त छुट्टी नहीं मिल पाती है।
लक्ष्य के सापेक्ष चालक उपलब्ध हो जाने पर समय से बसों का संचालन सभी रूटों पर होने के साथ ही ड्राइवरों को दिक्कतोंं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। चालकों की कमी के कारण ही मिलीं चार नई बसों को नए रूटों पर न भेजकर रायबरेली-लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर संचालित कराया गया है। प्रत्येक बस रोजाना 583 किलोमीटर चलेगी।
विज्ञापन
डिपो से रायबरेली से फतेहपुर होते हुए चित्रकूट, रायबरेली-चड़रई-खरौली, रायबरेली से बछरावां-तिलेंडा-असहन-हलोर और रायबरेली से समोधा-इचौली नए रूटों पर बसों का संचालन कराया जाना है। इसके लिए चालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक आठ आवेदन आ भी गए हैं। 13 जून को कमेटी चालकों को भर्ती करने के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा लेगी। चालकों की कमी दूर होने के बाद जल्द ही कई नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
नए रूटों पर बसों का संचालन होना है। चालकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। डिपो को मिली चारों नई बसों को रायबरली-लखनऊ-प्रयागराज रूट पर संचालित करा दिया गया है। अगले सप्ताह से नए रूटों पर भी बसों का संचालन कराया जाएगा।
- दिनेश श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक