फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment of 10 thousand police personnel will be done in 100 days: Chief Minister reviewed the Home Department, said - do not take concession in action against criminals

100 दिन में होगी 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती : मुख्यमंत्री ने की गृह विभाग की समीक्षा, बोले- अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें रियायत

Sat, 02 Apr 2022 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 02 Apr 2022 12:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर गृह विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन
Recruitment of 10 thousand police personnel will be done in 100 days: Chief Minister reviewed the Home Department, said - do not take concession in action against criminals
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आए बेरोजगारी की समस्या के निस्तारण को लेकर प्रदेश सरकार ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को 100 दिन के टास्क  में कम से कम 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अपराधियों व दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अभियान शुरू करते हुए अवैध संपत्तियों के ध्वस्तीकरण व जब्तीकरण के साथ ही पेशेवर अपराधियों, खनन, शराब, पशु तस्करी वन और भू.माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार से रियायत न बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक थाने व जिला स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिन्ह्ति कर उनपर कठोर कार्रवाई और चार्जशीट की सतत समीक्षा करने, गैंगस्टर और गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करने को भी कहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर गृह विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने आस्था केन्द्रों व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ एक वर्ष के भीतर सभी जिलों में पुलिस लाइन स्थापित करने को भी कहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने  पीआरवी-112 की पेट्रोलिंग नियमित रूप करने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को और चुस्त.दुरुस्त करने पर जोर देते हुए कहा कि थानों में जनता के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। जनशिकायतों को प्रमुखता के साथ निस्तारित किया जाए। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर काम करने और सभी तहसील मुख्यालयों पर फायर सर्विस स्थापित करने के कार्य को 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करने के भी निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार एंटी करप्शन और विजिलेंस यूनिट को और प्रभावी बनाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और वॉर्ड स्तर पर तैनात महिला बीट पुलिस अधिकारी भी विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार का काम अन्तर्विभागीय समन्वय से करें। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित कर अपराध पर नियंत्रण किया जाए। उन्होंने 3 पीएसी महिला बटालियन की स्थापना के लिए निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों के अभियोजन की कार्यवाही तेजी से करने केसाथ ही  इंटेलीजेंस, एसटीएफ और एटीएस के बीच समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव सीएम एसपी गोयल, प्रमुख सचिव सीएम  संजय प्रसाद, एडीजी कानून व व्यवस्था प्रशान्त कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

नवरात्रि के पहले दिन से ही चलेगा महिला सुरक्षा को लेकर अभियान
बेटियों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत नवरात्रि के पहले दिन पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्कूल व कॉलेजों के आसपास एंटी रोमियों स्क्वायड को सक्रिय करने के भी निर्देश दिए हैं।


उन्होंने बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय करने और शाम को पुलिस टीम को बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पैट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों की शुरुआत भी 10 अप्रैल से होगी। अभियान के तहत प्रदेश में नगरीय वार्ड और गांवों में सप्ताह के एक दिन वृहद् अभियान शुरु कर ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का अधिकारी समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed