फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment in up vidhansabha is started

यूपी विधानसभा में बड़े पदों पर भर्तियां, यहां करें आवेदन...

Fri, 20 Nov 2015 09:23 AM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
recruitment in up vidhansabha is started

प्रदेश सरकार ने विधानसभा में समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आरओ के 40 व एआरओ के 50 पदों पर यह भर्तियां होनी हैं। इसके लिए 25 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।

विज्ञापन

इन पदों पर 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।

यह आवेदन विधानसभा की वेबसाइट (http://uplegassembly.nic.in) से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका लिंक 25 नवंबर से वेबसाइट पर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित एक परीक्षा लेगा। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जाएंगे। परीक्षा कब और कहां होगी इसकी सूचना बाद में विधानसभा सचिवालय देगा।
विज्ञापन


सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को इसमें आवेदन के 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का ही शुल्क पड़ेगा। अभ्यर्थियों को वेबसाइट के जरिये ही ई-एडमिट कार्ड भी मुहैया कराया जाएगा। विधानसभा सचिवालय इस भर्ती परीक्षा को कई शहरों में कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में भर्ती किए जा रहे पदों का विवरण

recruitment in up vidhansabha is started

पद-समीक्षा अधिकारी
संख्या-40
वेतनमान-9300-34800 व ग्रेड पे-4800 रुपये
आयु-21 से 40 वर्ष
शैक्षिक अर्हता-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री

पद-सहायक समीक्षा अधिकारी
संख्या-50
वेतनमान-9300-34800 व ग्रेड पे-4600 रुपये
आयु-21 से 40 वर्ष
शैक्षिक अर्हता-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री
-डीओईएसीसी से ‘ओ’ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स/डिप्लोमा इन कम्प्यूटर साइंस या समकक्ष डिग्री या डिप्लोमा
-कम्प्यूटर में हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड
-अंग्रेजी टाइपिंग जानने वाले अभ्यर्थी को दी जाएगी वरीयता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed