फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment in newly started tit

25 आईटीआई में नए सत्र से शुरू होगी ट्रेनिंग, 1287 पदों पर भर्ती की तैयारी

Thu, 12 Oct 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Oct 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
recruitment in newly started tit
demo image

नए खुले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के लिए व्यावसायिक शिक्षा विभाग बंपर भर्ती करने जा रहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में सचिव भुवनेश कुमार ने प्रदेश के 20 जिलों में खोले गए 25 आईटीआई के लिए जरूरी पदों पर भर्ती करने का आदेश दिया है। इसमें प्रधानाचार्य व विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशक समेत अलग-अलग संवर्ग के 1287 पदों पर भर्ती होगी।

सपा सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एंव कौशल विकास विभाग ने ‘मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट प्रोग्राम’ (एमएसडीपी) के तहत 20 जिलों के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में 25 नए आईटीआई खोलने की कार्यवाही शुरू की थी।
विज्ञापन


इनके भवनों का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। विभाग ने नये सत्र से यहां युवकों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है।

नए आईटीआई में स्टाफ की जरूरत को पूरा करने के लिए विभाग ने विभिन्न संवर्ग के पदों को सृजित करने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अब इन पर भर्ती की तैयारी है। हालांकि इसमें चपरासी, स्वीपर और चौकीदार पद पर नियुक्ति आउटसोर्सिंग से होगी। 

इन पदों पर होनी है भर्ती

प्रधानाचार्य, कार्यदेशक, विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशक, भंडारी, भंडार परिचर, कार्यशाला परिचर, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, चौकीदार, सफाई कर्मी व चपरासी।

20 जिलों में होगी पोस्टिंग
रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखीमपुरखीरी, हरदोई, आजमगढ़, मिर्जापुर, संतकबीर नगर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, बदायूं, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, मैनपुरी व हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed