फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment in finance department

यूपी: 8400 रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू

Tue, 27 May 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 May 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
recruitment in finance department

राजस्व विभाग भर्ती के लिए नायब तहसीलदार से लेकर लेखपाल तक के खाली पदों का ब्यौरा जुटाने लगा है।

विज्ञापन


नौकरियां होने के बावजूद भर्ती न किए जाने के कारण बेरोजगार युवाओं ने लोकसभा चुनाव में नाराजगी दिखाई थी, लगता है सूबे की सरकार ने उसका संज्ञान लिया है।

शासन मौजूदा रिक्तियों के साथ जून 2017 तक खाली होने वाले पदों का आंकड़ा जुटाकर उस पर भर्ती की तैयारी कर रहा है।

बड़ी संख्या में पद हैं खाली

recruitment in finance department

राजस्व विभाग में लेखपाल से लेकर राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार तक के पद बड़ी संख्या में खाली हैं।

कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी व तहसीलों में अन्य प्रशासनिक पदों पर भी काफी समय से भर्ती नहीं हुई है। प्रदेश सरकार रिक्त पदों को भरने का लगातार ऐलान करती रही, लेकिन भर्ती नहीं हो सकी।

लोकसभा चुनाव में सरकार के प्रति युवा मतदाताओं की नाराजगी का साफ संकेत सामने आ गया।

जानकार बताते हैं कि राजस्व विभाग में लेखपाल के करीब सात हजार, राजस्व निरीक्षक के 800 और नायब तहसीलदार के 600 से ज्यादा पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त होने वाले पदों की भी जानकारी मांगी

recruitment in finance department

पहले वर्तमान में रिक्त पदों के हिसाब से भर्ती की योजना थी। अब शासन ने विभागों से वर्तमान रिक्तियों के साथ ही 30 जून 2017 तक रिक्त होने वाले पदों की संख्या और इन पर भर्ती की कार्ययोजना तलब की है।

राजस्व विभाग मेंलेखपालों के पास उनकी क्षमता से कई गुना ज्यादा जिम्मेदारी है। कई स्थानों पर राजस्व निरीक्षकों को कई-कई तहसील का काम देखना पड़ रहा है।

राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति न होने के कारण नायब तहसीलदार के पद खाली पड़े हैं और राजस्व निरीक्षकों में हताशा बढ़ रही है।

वर्तमान में रिक्त पद
लेखपाल-----------------------7000
राजस्व निरीक्षक---------------800
नायब तहसीलदार--------------600

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed